Apply E Shram card 2024 :
भारत सरकार ने असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले श्रमिकों की सहायता के लिए इ-श्रम कार्ड योजना शुरू की है। इस योजना को शुरू करने का मकसद सभी मजदूर और श्रमिक वर्ग के लोगों का डाटा आधार कार्ड से लिंक करना हैं ताकि भविष्य में आने वाली किसी भी सरकारी योजनाओं का लाभ श्रमिकों तक आसानी से पहुंच सके।
अगर आप भी ई-श्रम कार्ड को बनवाना चाहते हैं, तो हम यहाँ इसकी पूरी जानकारी देने जा रहे है। इस आर्टिकल में हम आपको ई-श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन (E Shram Card online registration) से जुड़ी प्रक्रिया से अवगत कराएँगे। कैसे आप सिर्फ अपने मोबाइल या कंप्यूटर की मदद से ई श्रमिक कार्ड कार्ड के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है।
आपसे निवेदन है की इस आर्टिकल को पूरा पढ़े ताकि हम आपसे सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को साझा कर पाए। चलिए देखते हैं की कैसे आप घर बैठे ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन बना सकते है वो भी बिलकुल फ्री।
Overview: e-Shram Card 2024
योजना का नाम | ई-श्रम कार्ड योजना |
शुरू किया गया | श्रम और रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार |
लाभार्थी | असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले श्रमिक |
आयु सीमा | 18 से 59 वर्ष |
कार्ड बनाने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | eshram.gov.in |
यूपी इ श्रम कार्ड से 1000 रूपये कैसे मिलते है?
उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने राज्य में काम करने वाले मजदूरों के लिए 1000 रुपए की एक किस्त भी जारी कर दी है और जल्द ही दूसरी किस्त भी जारी करने वाली है। हालाँकि, यह मदद अभी सिर्फ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ही प्रदान की जा रही है लेकिन आने वाले समय में देश के दूसरे राज्य भी अपने राज्य के श्रमिकों के खाते में श्रमिक भत्ता भेज सकते हैं। इसलिए, यदि आप इसका लाभ उठाना चाहते हैं तो जल्द से जल्द अपना श्रमिक कार्ड बनवा लें।
ई-श्रम कार्ड के फायदे क्या-क्या है?
ई-श्रम कार्ड से निर्माण क्षेत्र के असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले श्रमिकों, मजदूरों और दिहाड़ी कामगारों को बहुत लाभ होगा। कार्डधारक का मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाया जायेगा, जिसमे 5 लाख रुपए तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा शामिल होगी। इसके साथ ही दुर्भाग्य से श्रमिक की दुर्घटना या फिर मृत्यु होने पर आश्रित को प्रधानमंत्री दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा भविष्य में सरकार के द्वारा पेंशन की सहायता भी दी जा सकती है।
ई श्रम पोर्टल पर पंजीकृत सभी श्रमिकों को 12 अंकों का एक यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) प्रदान किया जायेगा, जो की पुरे देश में वैध रहेगा। जिसके बाद श्रमिकों को उनके कार्य कुशलता और अनुभव के आधार पर रोजगार दिया जायेगा।
श्रमिक को एक बार UAN नंबर मिल जाने के बाद यह लाइफटाइम के लिए वैलिड होता है, इसका नवीनीकरण नहीं करवाना पड़ता। हालाँकि, इसे हर साल अपडेट ज़रूर करना पड़ता है जो की आप इ श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से कर सकते हैं। यह प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क है।
E Shram card पंजीकरण की पात्रता
ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के लिए आपको इन पात्रता मानदंडों का पालन करने की आवश्यकता है।
- श्रमिक की आयु 16 से 59 वर्ष के बीच होनी आवश्यक है, तभी वह आवेदन कर सकते हैं।
- इनकम टैक्स पेयर अप्लाई नहीं कर सकते हैं।
- सिर्फ असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिक/मजदूर ही आवेदन कर सकते हैं।
- ESIC और EPFO के सदस्य ई-श्रम कार्ड पंजीकरण के लिए पात्र नहीं हैं।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड नंबर
- मोबाइल नंबर (आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए)
- बैंक के खाते का विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जाति प्रमाण पत्र (अगर श्रमिक SC,ST या OBC है तो)
- शैक्षणिक योग्यता से संबंधित डॉक्यूमेंट
- व्यवसाय और कौशल से संबंधित डॉक्यूमेंट
>> PM-WANI Yojana: अब सरकार देगी सबकी फ्री वाई-फाई , जल्दी करें आवेदन <<
E Shram card ऑनलाइन कैसे बनाएं?
आप नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करके खुद से ई-श्रम कार्ड का ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
- सबसे पहले ई-श्रम की आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर जाएँ।
- आपके सामने ई-श्रम पोर्टल का होमपेज खुलकर आएगा।
- होमपेज के दायीं तरफ आपको REGISTER on e-Shram का विकल्प दिखाई देगा, उसपर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने “Self Registration” का एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपना आधार कार्ड से लिंक किया हुआ मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
- उसके नीचे आपको एक और बॉक्स दिखेगा जिसमे दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको EPFO और ESIC के दो ऑप्शन मिलेंगे, दोनों में आपको NO का चुनाव करना है।
- फिर आपको Send OTP के बटन पर क्लिक कर देना है, आपके मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा जिसे आपको वेबसाइट पर सबमिट करना होगा।
- इस प्रक्रिया के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको आधार कार्ड का नंबर डालना है, terms & conditions को स्वीकार करना है और ‘Submit’ के बटन पर क्लिक करना है।
- उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर फिर से एक OTP आएगा जिसे दर्ज करके आपको Validate के बटन पर क्लिक करना है।
- फिर आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमें आपके आधार कार्ड से संबंधित सभी जानकारियां दिखाई देगी। आपको बस Continue to Enter Other Details के बटन पर क्लिक कर आगे बढ़ना है।
- इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा जिसमे आपको अपनी पर्सनल डिटेल्स डालनी है जैसे मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस,वैवाहिक स्थिति, पिता का नाम, सामाजिक श्रेणी, ब्लड ग्रुप। अगर आप नॉमिनी जोड़ना चाहते है तो उसकी डिटेल्स भी दे सकते है, नहीं देना चाहते तो NO का ऑप्शन सेलेक्ट करे और Save & Continue पर क्लिक कर दें।
- इस स्टेप के बाद आपको आवासीय विवरण दर्ज करना होगा। इस जगह पर आप कितने दिनों से रहते है उसे बताना होगा। साथ ही में अगर आप प्रवासी मजदूर (migrant worker) हैं तो किस कारण से आपने अपना राज्य छोड़ा है वो ड्रॉपडाउन ऑप्शन को सेलेक्ट करके दर्ज करना होगा। अगर आप प्रवासी मजदूर नहीं है और अपने राज्य में ही मजदूरी करते हैं तो NO का विकल्प चुनिए और Save & Continue पर क्लिक कर दें।
- अब आपके सामने एक नया फॉर्म खुलेगा जिसमे आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी जानकारियां दर्ज करनी है। अगर आप चाहे तो अपना शैक्षणिक प्रमाणपत्र भी दर्ज कर सकते हैं हालांकि यह वैकल्पिक है।
- इसके साथ आपको अपनी मासिक आय स्लैब चुनने का विकल्प मिलेगा, आपकी जो भी मासिक आय आती है उसका चुनाव करें और Save & Continue पर क्लिक करें।
- आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आप क्या काम करते हैं उसका विवरण देना होगा। आप जो कोई भी काम करते हैं उसका NCO कोड दर्ज करना होगा यह कोड आपको उसी पेज पर मिल जाएगा.
आप इस पेज पर भी जाकर NCO Codes List देख सकते हैं: https://register.eshram.gov.in/assets/file/NCO-codes4.pdf
- इसके बाद उस व्यवसाय में काम करने का कितना अनुभव है वो भी दर्ज करें। फिर Save & Continue पर क्लिक करे।
- अब आपके सामने बैंक डिटेल्स डालने के लिए एक पेज ओपन होगा, जहाँ आपको अपने बैंक से जुड़ी तमाम जानकारियां देनी होगी। यह स्टेप ध्यान से भरें क्यूंकि जो भी सरकारी सहायता राशि दी जाएगी वो इसी बैंक अकाउंट में आएगी। इसके बाद Save & Continue पर क्लिक करे।
- आपके सामने नया पेज ओपन होगा जिसमे आपका पूरा फॉर्म आ जाएगा आप इस फॉर्म को सही से चेक कर लें और अगर आपको लगे कि सबकुछ सही है तो “Submit” के बटन पर क्लिक कर दें।
- आखिर में एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको 12 अंकों का UAN Card मिलेगा। इस कार्ड को आप “Download UAN Card” के बटन पर क्लिक करके डाउनलोड कर लें।
- इस प्रकार से आपका ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
3 Comments
Yes
Manjur he ham
Nokari jarurat hee